फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: होमगार्ड समेत कुनबे को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के भेलखा गांव में भूमि विवाद का मुकदमा हारने से बौखलाए विपक्षियों ने होमगार्ड के घर पर चढ़कर हमला कर दिया। पत्नी-बच्चों की लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से प्रहार कर जख्मी किया गया। होमगार्ड के सिर पर भी कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भेलखा निवासी अरुण कुमार सिंह होमगार्ड हैं। अरुण ने पुलिस को बताया कि उनका गांव के ही कैलाश आदि से भूमि विवाद चल रहा था। अदालत से अरुण ने मुकदमा जीत लिया। इससे विपक्षी नाराज थे। अरुण ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार सुबह भी वह विकास भवन में ड्यूटी करने चला आया।
इसी दौरान विपक्षी कैलाश, बेचू, धुन्नू आदि लोगों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी गंगोत्री, बेटे अभिषेक और अखिलेश पर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी से हमलाकर कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अरुण को दी तो वह भागकर पहुंचा। आरोप है कि अरुण को घेरकर विपक्षियों ने जमकर पीटा। सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इससे उसकी वर्दी खून से भीग गई।
विज्ञापन

अरुण का एक बेटा शिकायती पत्र लिखाने मंझनपुर आया तो विपक्षियों ने ब्लाॅक के सामने उसे पकड़ लिया। घसीटकर कचहरी परिसर में ले जाकर बेरहमी से पीटा। अरुण की तहरीर पर पुलिस ने कैलाश आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें