फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिदनपुर के पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना

Sun, 08 Feb 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने रविवार को बिदनपुर आमद करारी गांव जाकर जहरीली शराब पीने से मृत मजदूरों के पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही जिलाधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी को इन पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद के साथ राशन आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


बता दें कि कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बिदनपुर आमद करारी गांव के रहने वाले मजदूर महेंद्र कुमार, अमरनाथ, श्रीपति और विशेषर की जहरीली शराब पीने से बुधवार को मौत हो गई थी। उधर, बिदनपुर से निकलने के बाद सांसद अपने संसदीय कार्यालय टेढ़ीमोड़ गए। जहां बैठकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कड़ा के रहने वाले विनय कुमार पांडेय ने सांसद को ज्ञापन देकर शीतलाधाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने और सिराथू स्टेशन पर और ट्रेनों के ठहराव की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, राम नरेश, भूपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, बाबूलाल सरोज, राजेंद्र प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें