फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Thu, 16 Jul 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 चरवा (ब्यूरो)। चरवा थाने के रैया देह माफी गांव के समीप बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के चीथड़े उड़ गए। अधेड़ सुबह गंगा नहाने को घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


 चरवा थाना क्षेत्र के चरवा दक्षिण थोक मोहल्ले का रहने वाला राजेश्वर प्रसाद (60) पुत्र स्व सत्तन बुधवार की सुबह गंगा स्नान करने जाने की बात कहकर घर से निकला था। रैयता देह माफी गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना देख आसपास रहे लोग दंग रह गए। लोगों ने पहचान के बाद हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। इस बीच थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से उसके परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें