सैनी के सिराथू कस्बा स्थित रेल ओवरब्रिज(आरओबी) पर मंगलवार दोपहर साइड न देने के कारण बाइक सवार युवकों ने ट्रक से खींचकर चालक की पिटाई की। झगड़े और मारपीट के दौरान वहां जाम लग गया। पुलिस को आता देख हमलावर भाग निकले। चालक की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
प्रतापगढ़ के पट्टी निवासी रामबाबू ट्रक चालक है। उसने बताया कि मंगलवार को वह धाता की ओर जाते समय आरओबी पर बाइक सवार तीन युवकों ने हॉर्न बजाकर साइड मांगा। जगह न मिलने पर वह पास नहीं दे सका। इस बीच ओवरटेक कर युवकों ने उसे रोककर पीट दिया।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित चालक की तहरीर पर फतेहपुर के धाता कस्बे के सोनू, शुभम व आदित्य के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी तलाश की जा रही है।