फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच रेलवे स्टेशनों पर बनेगा यात्री शेड

Fri, 29 May 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। ट्रेन लेट हो जाने अथवा किसी का इंतजार करने की स्थिति में जिले के पांच रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। जल्द ही इन स्टेशनों पर यात्रियों को आराम से बैठने की व्यवस्था मिलेगी। इसके लिए सांसद विनोद सोनकर ने डीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में प्रोजेक्ट बनवाकर जल्द से जल्द सभी स्टेशनों पर यात्री शेड बनवाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


जिले के अटसराय, सिराथू, सुजातपुर, भरवारी और मनौरी रेलवे स्टेशनों पर यात्री शेड नहीं होने के कारण यात्रियों को ट्रेन के विलंब से चलने के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ट्रेन के देरी से चलने पर लोग इधर-उधर चाय, पान की दुकानों पर बैठने को मजबूर रहते हैं। कौशाम्बी के रेलवे स्टेशनों पर मौजूद इस अव्यवस्था से सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को होती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने जिले के इन पांचों रेलवे स्टेशनों पर यात्री शेड बनवाने की घोषणा की है। सांसद ने डीएम राजमणि यादव को भेजे गए अपने पत्र में जल्द से जल्द इन स्टेशनों पर यात्री शेड बनवाने की बात लिखी है। सांसद ने बताया कि यात्री शेड बनने के बाद लोगों को स्टेशनों पर ट्रेन के इंतजार में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने स्टेशनों पर जल्द ही अन्य यात्री सुविधाओं की भी व्यवस्था कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें