विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को एकीकृत करने के लिए चल रहे आधार सत्यापन एवं अपार (एक्सेसिबल पब्लिक अकाउंट फॉर अवतार एंड रिकॉर्ड) अपडेट अभियान में कौशाम्बी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि यह सफलता सभी शिक्षकों के प्रयास का फल है। प्रदेश में जहां औसत कार्य 40 फीसदी का रहा। वहीं कौशाम्बी में 80 फीसदी काम हुआ है। डेटा प्रविष्टि कार्य 100 फीसदी समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाना ही सफलता का आधार रहा। जिले में शासन ने बीईओ और डीआईओएस को प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा का निर्देश दिया था। इससे कार्य और बेहतर हुआ।