फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डीएम ने की जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की विशेष बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों मनौरी स्थित विद्यालय के स्कूली वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से छात्र घायल हो गए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्ती की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की विशेष बैठक में विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आयोजित बैठक में जिले के सभी स्कूली वाहनों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक और सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वाहन फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार पेटी की अनिवार्य जांच कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

चार महीने में 111 स्कूली वाहनों का चालान, 52 किए गए सीज
मंझनपुर। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उदयन सभागार में आयोजित जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में यात्री कर अधिकारी संतोष तिवारी ने बताया कि जिले में स्कूली वाहनों की स्थिति को लेकर परिवहन विभाग समय-समय पर कार्रवाई करता रहा है। अप्रैल से जुलाई तक 111 स्कूली वाहनों के चालान किए गए और 52 वाहनों को सीज किया गया। बैठक में प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति'' का गठन अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए।
चालक और परिचालक के सत्यापन, निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने तथा नियमित वाहन निरीक्षण कराने को कहा गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूली वाहनों की जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और नियमों का उल्लंघन मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें