The devotees did the Ganga bath, the exhibition performed by Sheetla Mata
- फोटो : KAUSHAMBI
श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर शीतला माता के किए दर्शन
कड़ा। शक्तिपीठ मां शीतला धाम में लगने वाले चार दिवसीय आषाढ़ मेले के तीसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर माता का दर्शन किया। सप्तमी के चलते मेले में काफी भीड़ रही। इस दौरान पांच संदिग्ध महिलाओं को चेन स्नेचिंग के शक में पकड़ा गया है।
शीतला धाम कड़ा में हर साल की तरह इस बार भी आषाढ़ मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को सप्तमी होने के कारण कुबरी घाट पर सुबह से गंगा स्नान करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय तीर्थ पुरोहितों की माने तो करीब सवा लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। मेले में उमड़ी भारी भीड़ का चेन स्नेचरों ने भी खूब फायदा उठाया। पांच संदिग्ध महिलाओं को मेले की सुरक्षा में लगी महिला सिपाहियों ने पकड़ा है। पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की गई है।