करारी स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय का बदहाल शौंचालय। संवाद
सर्वोदय विद्यालय करारी की टूटी फर्श, किचन, शौचालय और हॉस्टल की वायरिंग की मरम्मत के लिए समाज कल्याण विभाग के पास बजट नहीं है। विद्यालय की कायाकल्प के लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब 10 लाख का प्रस्ताव भेजा है। ताकि स्कूल की टूटी फर्श, हॉस्टल की मरम्मत हो सके। लेकिन, समाज कल्याण विभाग बजट न होने की बात कह रहा है। जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतान पड़ रहा है।
करारी कस्बे में सर्वोदय विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) है। अधिकारियों के निरीक्षण में शौचालय की स्थिति जर्जर और हॉस्टल में लटकते तार मिले थे। इतना ही नहीं स्कूल का भवन जगह-जगह से जर्जर हो चुका है। सालों पहले इसकी पेंटिंग की गई थी।
स्कूल परिसर की हालत में सुधार के लिए डीएम ने कहा तो विभाग ने हाथ खड़े करते हुए बजट न होने की बात कही। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने डीएम को पत्र लिखकर बताया कि उनके पास इतना बजट नहीं है कि वह स्कूल की हालत में सुधार कर सकें। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत कुमार ने बताया कि स्कूल की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव मांगा गया था। विभाग ने करीब 10 लाख रुपये का बजट बनाकर प्रस्ताव दिया है।