फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: उमस भरी गर्मी से बढ़ी कूलर, एसी और पंखों की मांग

Mon, 25 May 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर कस्बे में सजी इले​क्टि्रक सामानों की दुकान। संवाद
विज्ञापन
भीषण गर्मी और उमस बढ़ने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक बाजार में रौनक लौट आई है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से एसी, कूलर, पंखा और फ्रीज की मांग अचानक बढ़ गई है। व्यापारियों के अनुसार अप्रैल की तुलना में इस महीने बिक्री में करीब 40 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मंझनपुर, भरवारी, करारी, सिराथू और पश्चिम शरीरा, सराय अकिल, चायल, तिल्हापुर मोड़ और मनौरी बाजार के बाजारों में इन दिनों ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि कुछ समय पहले हुई बारिश के कारण बाजार में सुस्ती आ गई थी, लेकिन दोबारा गर्मी बढ़ते ही बिक्री तेज हो गई है।
दुकानदारों के मुताबिक मांग बढ़ने के साथ कंपनियों ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। बाजार में कूलर की शुरुआती कीमत करीब 10 हजार रुपये और एसी की कीमत 30 हजार रुपये से शुरू हो रही है।
विज्ञापन

मंझनपुर के दुकानदार राजू केसरवानी ने बताया कि तापमान बढ़ते ही एसी और कूलर की मांग तेजी से बढ़ी है। पूरामुफ्ती के व्यापारी संदीप पाल ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद ग्राहक खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। वहीं चायल कस्बे के कारोबारी नौशाद अली के अनुसार इस बार ग्राहक ब्रांडेड और नए मॉडल के उत्पाद ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें