फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर बापू को किया नमन

Fri, 30 Jan 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 67वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को जिलेभर में मनाई गई। इस दौरान हलधर एकेडमी अजुहा के बच्चों ने जहां कैंडल मार्च निकाला। वहीं कांग्रेस ने मंझनपुर में गोष्ठी करके उन्हें याद किया।  मुस्तफाबाद गांव में भी गांधी दर्शन और वर्तमान पीढ़ी विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें गांधीजी के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए रास्तों पर चलकर ही समाज को नहीं दिशा मिलने की बात कही गई। वहीं राष्ट्रपिता के बलिदान दिवस पर पुलिस कार्यालय में भी कार्यक्रम करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 67वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन करके उन्हें याद किया गया। मंझनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष तलत अजीम समेत अन्य नेताओं ने उन्हें याद किया। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही देश को सच्चा विकास दिए जाने की बात कही गई। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय प्रकाश, सत्येंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, कौशलेश द्विवेदी, मुमताज सिद्दीकी, मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, राम लखन, विजय सिंह यादव, उमानाथ पाल, फरहान, नैयर रिजवी, पुष्पराज पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं अजुहा स्थित हलधर एकेडमी के बच्चों ने बापू की याद में कैंडल मार्च निकाला।

उनके चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर कालेज के प्रबंधक अनुज सिंह ने बच्चों को बापू के जीवन की जानकारी दी। उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। वहीं मुस्तफाबाद में बापू के बलिदान दिवस पर गांधी दर्शन और नई पीढ़ी विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नवोदय विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं साहित्यकार सैयद अजादार हुसैन ने कहा कि गांधीजी का जीवन राष्ट्र प्रेम, सत्य, अहिंसा, धार्मिक सहिष्ण्ुाता और आपसी सदभाव की एक मिसाल है। कहा कि नई पीढ़ी को बापू के आदर्शों को अपनाना होगा, क्योंकि सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही महान लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें