फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 07 Jul 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के ओसा गांव में रविवार शाम एक विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर वालों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

ओसा गांव निवासी बड़कू सरोज की शादी पांच साल पहले पश्चिम शरीरा थाने के पूरब शरीरा निवासी झेलम की 27 वर्षीय बेटी नीतू के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती को दो बच्चे हुए। रोजी-रोजगार के सिलसिले में बड़कू परदेस कमाने चला गया।
रविवार सुबह नीतू के ससुर मूलचंद्र परिवार के साथ धान की रोपाई करने खेत गए थे। शाम करीब चार बजे खेत से घर लौटे तो दरवाजा खुला मिला। अंदर नजारा देख सभी की चीखें निकल गईं।
विज्ञापन

कमरे में नीतू का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना के बाद सीओ सिटी शिवांक सिंह, इंस्पेक्टर संजय तिवारी, नायब तहसीलदार मंझनपुर मोबीन अहमद मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी आ गए।
सीओ ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
कस्बे में रविवार शाम एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में घर वाले उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।
सिराथू कस्बे के शिवालापर निवासी रोहित पांडेय ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। बताया कि रविवार शाम उनकी 35 वर्षीय पत्नी विद्योतमा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। मुंह से झाग निकलता देख उन्हें इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विद्योतमा का सात साल का एक बेटा आंशु है। घटना के बाद परिवार के लोग रोते-बिलखने रहे। बार-बार रोकर मां को पुकार रहे आंशु को लोग संभालते रहे।
कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका विद्योतमा के मायके वालों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। पति समेत अन्य लोगों ने जहरीला पदार्थ क्योंं खाया, इस बारे में अनभिज्ञता जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। पीएम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें