फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हर आयु वर्ग की महिलाओं में बढ़ा डेनिम पैंट का क्रेज

Tue, 23 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भरवारी के एक दुकान में जींस खरीदती महिला। संवाद
विज्ञापन
करारी। फैशन के बदलते दौर में महिलाओं की ड्रेसिंग स्टाइल लगातार अपडेट हो रही है। पहले जहां डेनिम पैंट (जींस) को सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहना जाता था, वहीं अब कुर्ती, शॉर्ट टॉप, टी-शर्ट, जैकेट और ब्लेजर के साथ मैच कराकर पहनने का चलन तेजी से बढ़ा है। कॉलेज हो या ऑफिस, पार्टी हो या कहीं घूमने जाना हो, हर मौके पर डेनिम जींस महिलाओं की पसंद बन चुकी है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है कंफर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों में 40 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं डेनिम पैंट पहन रही हैं। सोशल मीडिया ने इस ट्रेंड को और बढ़ा दिया है। डेनिम जींस की बिक्री करीब 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ी है। खासकर हाई-वेस्ट, बूटकट, पेपरबैग, फ्लेयर्ड और स्ट्रेट-फिट डिजाइन की मांग सबसे अधिक है। बाजारों में यह जींस 500 से 5000 हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है, लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री 900 से 1500 रुपये के रेंज के जींस की होती है।
करारी में जींस खरीदने आईं श्वेता तिवारी, हिमांशी ने बताया कि ऑफिस में काम करने के लिए कपड़ों का कंफर्ट होना जरूरी है। इसलिए मैं स्ट्रेचेबल और हाई-वेस्ट जींस अधिक पहनती हूं। वहीं, छात्रा अंशिका ने कहा कि बूटकट और फ्लेयर्ड जींस से पर्सनैलिटी और हाइट दोनों बेहतर दिखती है। करारी के दुकानदार बाल गोविंद साहू बताया कि इस सीजन में हाई-वेस्ट और बूटकट जींस की मांग सबसे अधिक है। मूरतगंज के दुकानदार गनेश केसरवानी ने बताया कि 18 से 40 वर्ष तक की महिलाएं जींस पहनना ज्यादा पसंद करतीं हैं। महिलाएं अभिनेत्रियों के पहने हुए जींस की मांग करती हैं। हर दिन लगभग पांच से 25 से 30जींस बिक रही है। भरवारी के दुकानदार नीरज कौशल ने बताया कि पेपरबैग और फ्लेयर्ड जींस की मांग ज्यादा है। यह महिलाओं को स्टाइलिश और स्लिम लुक देता है, इसलिए यह खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें