फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने दंपति समेत तीन को किया लहूलुहान

Fri, 05 Jun 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। घर के सामने से मवेशी ले जाने पर बृहस्पतिवार को शेरगढ़ गांव के दबंग ने पड़ोसी दंपति और उसकी बेटी को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर गांववालों ने आकर बीच-बचाव किया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के शेरगढ़ गांव निवासी नरोत्तम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसकी बेटी कविता मवेशियों को लेकर तालाब जा रही थी। पड़ोसी ने घर के सामने से जानवरों को मवेशी ले जाने का विरोध करते हुए कविता को पीट दिया। वह और उसकी पत्नी सविता पड़ोसी के घर उलाहना देने गई। आरोप है कि दबंग पड़ोसी ने उन दोनों की भी पिटाई कर दी। मारपीट से किशोरी और दंपति घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें