ऑल इंडिया इमाम काउंसिल अध्यक्ष उमैर इलियासी
- फोटो : अमर उजाला
मुल्क को तीन तलाक नहीं बल्कि, निकाह की जरूरत है। मतलब साफ है कि सरकार और अदालत सही राह पर काम कर रही है। यह बात दिल्ली की जामा मस्जिद के पेश इमाम डॉ उमैर इलियासी ने कही। पेश इमाम मंगलवार को जिले के सिराथू तहसील के तैबापुर गांव एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। यहां उन्होंने कर्बला का जायजा लेने के साथ ही जियारत भी। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि मुल्क को तीन तलाक नहीं बल्कि, निकाह की जरूरत है।
सरकार और अदालत के फैसले को जायज ठहराते हुए पेश इमाम ने कहा कि इस दौर में निकाह का स्वरूप बदल गया है। लोग सड़कों, होटलों में निकाह करने लगे हैं। जबकि यह एक पाक रिश्ता है। कायदे से इसे कर्बला और मस्जिद में करना चाहिए। पेश इमाम के साथ मऊ के पूर्व सांसद सालिम अंसारी, रामलीला कमेटी वाराणसी के चेयरमैन इस्तेकबाल कुरैशी, मुस्तकीम खान भी आए थे। इस दौरान सीओ सिटी मोइन खान, सपा नेता शबीह हैदर, अतहर हुसैन रिजवी भी मौजूद रहे।