फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ठेकेदार ने विक्रेता का हड़पा 12 लाख का समान, मुकदमा

Thu, 23 Feb 2023 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार ने विक्रेता का हड़पा 12 लाख का समान, मुकदमा
विज्ञापन

- रुपये मांगने पर रिवाल्वर सटाकर दी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। निर्माण कार्य कराने वाले एक ठेकेदार ने फुटकर निर्माण सामग्री बेचने वाले विक्रेता को 12 लाख का चूना लगा दिया। विक्रेता ने अपने साथी के यहां से ठेकेसार को निर्माण सामग्री दिलाई थी। रुपये मांगने पर आरोपी ने समान दिलाने वाले व उसके साथी को रिवाल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर निवासी रामायण प्रसाद ने बताया कि वह फुटकर निर्माण सामग्री बेचता है। पिछले दिनों उसकी मुलाकात सदर कोतवाली के ओसा निवासी मंगल सिंह से हुई। मंगल सिंह ने खुद को ए श्रेणी का ठेकेदार बताया। उसने अपने यहां निर्माण कार्य में समान लेने का लालच दिया। झांसे में आए रामायण प्रसाद ने अपने साथी अमित केसरवानी से 12 लाख रुपये का सीमेंट, बालू, ईंट आदि गिरवा दिया। इसके बाद उसे रुपये का भुगतान नहीं किया गया। 27 जनवरी को वह अपने साथी अमित के साथ तगादा करने पहुंचा तो मंगल सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर सटाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पिछले दिनों मामले की शिकायत रामायण प्रसाद ने एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से की। एसपी के निर्देश पर बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने कथित ठेकेदार मंगल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें