फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिपाही को रील बनाने का शौक पड़ा महंगा, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Tue, 01 Jul 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली में तैनात आरक्षी को रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महंगा पड़ गया। एसपी राजेश कुमार ने उसे अनुशासनहीनता के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से महकमे में रील बनाने वाले अन्य पुलिसकर्मी परेशान हैं।
विज्ञापन



आरक्षी अंकुर तिवारी की तैनाती सरायअकिल कोतवाली में तीन साल से थी। अपने कारगुजारियों की वजह से वह विभाग समेत इलाकाई लोगों में हमेशा चर्चा का विषय बने रहा। पिछले कई महीनों से अंकुर को रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का नशा सवार हो गया था। प्रतिदिन वह तरह-तरह के रील और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुर्खियां बटोरने में लगा था।
सोमवार को वर्दीधारी अंकुर ने थाना परिसर में एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने हम ब्राह्मण हैं,पूरा सिस्टम हिला देते हैं,जब ज्ञान और शान दोनों दिखाते हैं... को म्यूजिक जोड़कर अपने सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर पोस्ट किया। पोस्ट वीडियो रील में उसके पीछे एक महिला कांस्टेबल भी वर्दी में दिखाई पड़ रही हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, अंकुर की यह रील कई ब्राह्मण समाज के युवाओं ने भी अपने-अपने एकाउंट से रिपोस्ट की।
विज्ञापन

वर्दी में जाति विशेष के नाम का म्यूजिक के साथ रील बनाने के मामले को एसपी राजेश कुमार ने गंभीरता से लेते हुए इसे विभागीय अनुशासनहीनता करार दिया। मंगलवार को इसी आरोप में उन्होंने आरक्षी अंकुर को लाइन भेजकर विभाग में अन्य पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें