फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दिन की धूप और सुबह-शाम की गलन से बढ़े दिल के मरीज

Tue, 13 Jan 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के फिजि​शियन विभाग की ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़।  संवाद
विज्ञापन
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की गलन के कारण हृदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं जिनमें से करीब 35 से 40 मरीज हृदय संबंधी समस्याओं से ग्रसित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एके सिंह के अनुसार तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव से ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है जिससे हार्ट अटैक, सीने में दर्द, घबराहट और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो रही हैं। विशेष रूप से बुजुर्ग, डायबिटीज और पहले से हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
डॉ. एके सिंह ने मरीजों को सलाह दी है कि सुबह और शाम ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचें और संतुलित आहार लें। नियमित दवाइयों का सेवन करें और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा बंद न करें।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि धूप में अधिक देर तक रहने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या मेडिकल कॉलेज में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें