फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने जाना, चांद क्या है

Fri, 03 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा (ब्यूरो)। ओमप्रकाश जूनियर हाईस्कूल में बृहस्पतिवार की शाम विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को चांद के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें टेलीस्कोप में माध्यम से चांद दिखाकर इसके धरातल आदि के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने भी मौजूद रहकर विज्ञान के बारे में अपना ज्ञान बढ़ाया। चरवा क्षेत्र के ओमप्रकाश जूनियर हाईस्कूल पन्नोई में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंधक श्रीकांत यादव ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि विज्ञान की बावत जानकारी रखना मौजूदा दौर की सबसे बड़ी जरूरत है, क्योंकि आज विज्ञान की जानकारी नहीं रखना निरक्षर होने के बराबर है। उधर, प्रदर्शनी के दौरान प्रशिक्षक पवन कुमार और राजकुमार ने छात्र-छात्राओं को टेलीस्कोप के माध्यम से चांद दिखाया। लोगों को पृथ्वी से उसकी दूरी, धरातल, सूर्य और पृथ्वी के साथ उसकी चाल आदि की जानकारी दी।

बताया कि चांद पर लोग पहुंचने लगे हैं। जानकारी दी कि भारत के भी वैज्ञानिकों के कदम चांद तक पहुंच गए हैं। छात्र-छात्राओं के साथ मौजूद रहे उनके अभिभावकों ने भी टेलीस्कोप के माध्यम से चांद को देखा और समझा। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य कैस खान, रंजीत कुमार, चंद्र कुमार सिंह, अमर सिंह, उमेश कुमार, पंकज कुमार, रोशनी, विवेक कुमार, पूजा देवी, कुलदीप कुमार, काजल, सुमित्रा देवी, अमित कुशवाहा, प्रीति देवी, निशा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें