चायल (ब्यूरो)। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को चायल तहसील में विकलांग कैंप आयोजित किया गया। इसमें 525 विकलांगों का पंजीकरण किया गया। चिकित्सकों ने अभ्यर्थियों के विकलांगता की जांच करके प्रमाणपत्र भी जारी किया। सिराथू विधायक वाचस्पति ने बताया कि कैंप में चिह्नित विकलांगों को 26 जनवरी को मंझनपुर में उपकरण वितरित किए जाएंगे। उन्होंने विकलांगों से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया।
जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को चायल तहसील में विकलांग कैंप आयोजित किया गया। सिराथू विधायक वाचस्पति ने शिविर का शुभारंभ किया। इसमें नेवादा, चायल और मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र के 525 विकलांगों ने आकर अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिराथू विधायक ने बताया कि कैंप में चिह्नित विकलांगों को मंझनपुर में 26 जनवरी को मेगा शिविर आयोजित करके उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने एलिम्को कंपनी को उपकरण मुहैया कराने की जिम्मेदारी दी है। उधर, शिविर में अव्यवस्था से भी लोग परेशान रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को आय प्रमाणपत्र के लिए हुई। विकलाग इसके लिए कैंप में भटकते रहे।
शिकायत पर उपजिलाधिकारी रजनीश मिश्रा ने लेखपालों से राशनकार्ड के छायाप्रतियों पर विकलांग अथवा उनके परिजनों की आय अंकित करवाया। इस मौके डीएम राजमणि यादव, सीडीओ बीएन मिश्र, बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, डीएसडब्लयूओ सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नवीनमंडी ओसा में बृहस्पतिवार को विकलांग कैंप आयोजित किया गया। इसमें मंझनपुर, सरसवां और कौशाम्बी ब्लाक के विकालांगों का पंजीयन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए आने वाले लोगों को अपने साथ निवास, आय प्रमाणपत्र जरूर ले आएं।