फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बस स्टैंड तैयार... हैंडओवर होने की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के परसरा का बस स्टैंड तो तैयार हो चुका है लेकिन अब तक इसे हैंडओवर नहीं किया गया। जिस वजह से स्टैंड पर बसें नहीं रुकती हैं। करीब 20 हजार की आबादी वाले इलाके के यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बस पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन

बस अड्डे का संचालन न होने की वजह से कानपुर, प्रयागराज, झांसी, लखनऊ, चित्रकूट सहित अन्य शहरों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए बस अड्डे के शुरू न होने से उन्हें पुराने और अव्यवस्थित स्थानों से बस पकड़नी पड़ती है।
लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नए बस अड्डे से बसों का संचालन शुरू कराया जाए। बताया गया है कि बस अड्डे के निर्माण की जिम्मेदारी यूपी सिडको को सौंपी गई थी। प्रयागराज में एक वर्ष पहले लगे महाकुंभ से पहले इसका संचालन शुरू होना था, लेकिन बजट के अभाव में कार्य अधूरा रह गया। अब कार्यदायी संस्था की ओर से इसे परिवहन निगम को हैंडओवर करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। बस अड्डे पर अभी तक बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाए गए। इसी कारण परिवहन विभाग ने हैंडओवर लेने से इन्कार कर दिया है।

संचालन शुरू होने से कई गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
:: भरवारी होते हुए प्रयागराज, मंझनपुर, महेवाघाट, राजापुर, चित्रकूट, राठ और बांदा डिपो की लगभग 20 बसों का नियमित संचालन होता है। इसके बावजूद स्थायी बस स्टेशन न होने से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। परसरा में बस अड्डे का संचालन होने से भरवारी, चंदीपुर, बिसारा, असवा, मसीपुर, सिंघिया, टिकरडीह समेत आसपास के कई क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

:: कुछ कमियों की वजह से अभी तक कार्यदायी संस्था ने परसरा बस स्टैंड को हैंडओवर नहीं किया। तीन दिन पहले यूपी सिडको की टीम के साथ जांच की गई। जिसमें बिजली आपूर्ति, फर्नीचर व कुछ दरवाजे लगने बाकी है, काम पूरे होते ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- जयकरन , एआरएम प्रयागराज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें