The bull attacked the farmer guarding the field, died
- फोटो : KAUSHAMBI
पइंसा कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव में मंगलवार शाम खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी किसान को इलाज के लिए परिवार के लोग प्रयागराज के अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
जगन्नाथपुर गांव का नत्थू पाल (62) किसानी करता है। नत्थू मंगलवार को अपने खेत में धान की बेहन की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान एक सांड़ खेत में घुस आया। नत्थू उसे भगाने पहुंचा तो सांड़ ने हमला कर दिया।
खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने घटना देखी तो किसी तरह नत्थू को सांड़ से बचाया। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग नत्थू को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
वहां इलाज के दौरान नत्थू की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।