फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बजट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, किसी ने सराहा तो किसी ने जताई उपेक्षा

Mon, 02 Feb 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शिवम रस्तोगी व्यापारी
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से प्रस्तुत आम बजट को देखने के लिए करारी में लोग दिनभर टीवी के सामने डटे रहे। बजट से आम आदमी और व्यापारियों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अधिकांश लोगों को निराशा हाथ लगी। बजट में महंगाई, टैक्स राहत और व्यापारिक सुविधाओं को लेकर ठोस घोषणा न होने से कई व्यापारियों ने इसे अपेक्षाओं पर खरा नहीं बताया।
विज्ञापन

यह बजट बड़े व्यापारियों को लाभ देने वाला है। आमजन के लिए कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। टैक्स चोरी के मामले में सजा की जगह जुर्माने का प्रावधान किए जाने का स्वागत है। - शिवम रस्तोगी, व्यापारी
बजट में आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आयकर (इनकम टैक्स) में राहत की आस व्यापारी वर्ग लगाए हुए था, लेकिन कर में राहत नहीं मिल सकी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। - बृजेश अग्रहरि
विज्ञापन

बजट में व्यापारी वर्ग को राहत देनी चाहिए थी। बजट से आम जन को भी कोई राहत मिलते नहीं दिख रही है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को लेकर भी कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन में इजाफा की मांग भी पूरी नहीं हुई है। -मोहन श्याम केसरवानी, व्यापारी
कैंसर, डायबिटीज की दवाएं, सोलर पैनल, सीएनजी, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियां सस्ती होने से सभी को फायदा हुआ है। रोजमर्रा की चीजें जैसे जूते, घरेलू बैटरी कम दाम पर मिलेगी। - सुशील मोदनवाल

शिवम रस्तोगी व्यापारी

शिवम रस्तोगी व्यापारी

शिवम रस्तोगी व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें