फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ई रिक्शा की टक्कर से भरवारी रेलवे फाटक का टूटा बूम, सवा घंटे लगा रहा जाम

Thu, 16 Apr 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भरवारी कस्बे के रेलवे फाटक पर टूटे बूम को हटाकर लगाते रेलवे कर्मी।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित रेलवे क्रॉसिंग का फाटक ई रिक्शा की टक्कर की वजह से बुधवार सुबह टूट गया। इससे करीब सवा घंटे तक जाम लगा रहा। रेलवे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद पोल लगाकर आवागमन सुचारू कराया। इस बीच जाम में फंसे राहगीर गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

भरवारी बाजार होने के कारण यहां दिन भर लोगों का आवागमन बना रहता है। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग होने की वजह से काफी संख्या में ट्रेनें गुजरती हैं। नतीजतन रेलवे क्राॅसिंग ज्यादातर बंद ही रहती है। सुबह 8.45 बजे जैसे ही फाटक बंद होने लगा वैसे ही एक ई रिक्शा जल्दबाजी में निकलने की वजह से फाटक से टकरा गया, जिससे खंभा अचानक टूट गया।
जानकारी होने पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने दोनों तरफ से वाहनों को रोक दिया। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। दूसरा खंबा लगाकर करीब सवा घंटे (10.05 बजे) बाद क्रॉसिंग का फाटक ठीक कर यातायात बहाल कराया गया। इस बीच मेहता रोड, मंझनपुर रोड, पुरानी बाजार, चाकवन व कोखराज मार्ग पर करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें