फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन दिन से लापता वृद्ध का शव यमुना में उतराता मिला शव

Mon, 27 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सुग्गीलाल, फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के दिया उपरहार गांव में तीन दिन से लापता वृद्ध का शव रविवार को यमुना में उतराता मिला। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वाले घटना के पीछे बुजुर्ग की बीमारी को कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन

दिया उपरहार निवासी सुग्गी लाल (80) तीन दिन पहले बिना बताए घर से निकले थे। परिजनों ने आसपास खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। रविवार को लोगों ने भखंदा गांव के समीप यमुना नदी में उतराता हुआ शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कनैली चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव की पहचान सुग्गी लाल के रूप में की। परिवार ने बताया कि सुग्गीलाल काफी समय से बीमार चल रहे थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया होगा। वहीं पुलिस पहले से गुमशुदगी दर्ज होने का दावा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें