फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Wed, 13 May 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मीरापुर में नाजिया की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बड़का मीरापुर गांव में मंगलवार सुबह एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवती के लंबे समय से बीमार होने की बात बताई है।
विज्ञापन

गांव निवासी नाजिया (20) पुत्री मुर्तजा उर्फ पप्पू मंगलवार सुबह घर के कमरे में थी। कुछ देर बाद परिजन जब कमरे में पहुंचे तो नाजिया का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से युवती के शव को फंदे से नीचे उतारा गया।
करारी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ शुरू की। परिजनों ने बताया कि नाजिया पिछले करीब दो वर्षों से बीमारी से परेशान चल रही थी। इसी तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी शिवांक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें