फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पड़ोसी के साथ घर से निकले युवक का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Tue, 04 Nov 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
संदीप, फाइल फोटो।
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली इलाके के सैदपुर मजरा दुर्गापुर गांव में सोमवार दोपहर युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पड़ोसी युवक के साथ रविवार शाम को घर से निकला था।
विज्ञापन

सैदपुर गांव निवासी मजदूर केशन निषाद ने बताया कि रविवार शाम उनका पांचवें नंबर का बेटा संदीप निषाद (25) पड़ोसी रवि के साथ घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसे फोन लगाया लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी के घर जाकर संदीप के बारे में पूछताछ की।
आरोप है कि पहले तो रवि संदीप के बारे में बताने से आनाकानी कर रहा था। इसके बाद उसने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। केशन के मुताबिक, सोमवार दोपहर गांव के उमेश की पत्नी रेनू यमुना नदी की ओर गई थी। उसने आकर बताया कि काली माता स्थान के समीप नाला के पास संदीप का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। यह सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर भागे।
विज्ञापन

वहां गमछे के सहारे पेड़ पर संदीप का शव लटक रहा था। सूचना के बाद आई पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। संदीप अविवाहित था और सात भाइयों में पांचवें नंबर का था। थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि जांच के बाद प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हकीकत उजागर होगी। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
तीन साल पहले मृतक का बड़ा भाई भी कर चुका है खुदकुशी
ग्रामीणों के मुताबिक, जिस स्थान पर संदीप का शव पेड़ से लटका मिला है, उसी के पास तीन साल पहले संदीप के बड़े भाई त्रिलोकी निषाद भी फंदे पर लटका मिला था। संदीप का शव फंदे से लटका देख गांववालों की पुरानी यादें ताजा हो गई।

संदीप, फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें