फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सरसों के खेत में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच

Tue, 10 Feb 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पवन. फाइल फोटो। - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
चरवा के मलाक नागर गांव स्थित ओवरब्रिज के समीप सोमवार सुबह सरसों के खेत में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी पाकर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मलाक नागर गांव निवासी पवन विश्वकर्मा (36) पुत्र स्व. राजाराम विश्वकर्मा अपने जीजा की मिक्चर मशीन में मजदूरी का काम करता था। भाई विजय कुमार विश्वकर्मा के मुताबिक, वह इलाहाबाद हाईकोर्ट की निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर था। वह कभी-कभी घर में बिना बताए वहां रात भी रुक जाता था।
पिछले तीन दिन से वह घर पर ही था। रविवार शाम वह मूरतगंज बाजार के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा। पत्नी आशा देवी ने उसे कई बार फोन भी किया था। लेकिन, फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था। उन्होंने सोचा हमेशा की तरह वह देर रात तक घर लौट आएगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित दिल्ली हावड़ा रूट पर बने ओवरब्रिज के बगल सड़क किनारे सरसों के खेत में उसका शव देखा। युवक की मौत से पत्नी आशा देवी, पांच वर्षीय बड़ी बेटी अनन्या, तीन वर्षीय छोटी बेटी पिंकी और दो वर्षीय बेटा सौरभ रो-रोकर बेहाल है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि शव पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक शराब पीने का शौकीन था। पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के जेब में थी मोबाइल, साफ सुथरे थे कपड़े
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सरसों के खेत पवन का शव उल्टा पड़ा था। मोबाइल जेब में ही थी। चालू होने के बाद भी नेटवर्क क्षेत्र के बाहर बता रहा था। पैरों में चप्पल भी पहन रखी थी। जैकेट और पैंट भी साफ सुथरा था। लेकिन उसका पूरा चेहरा फूल गया था। नाक से हल्का खून निकला था। मौजूद लोग हत्या की आशंका जाहिर कर शव सरसों के खेत में फेंकने की चर्चा कर रहे थे।
मकान का चल रहा मुकदमा
बड़े भाई अजय के मुताबिक उनके एक मकान का मुकदमा चल रहा है। जिसकी पैरवी वह स्वयं करते हैं। मकान के बगल देशी शराब और बियर के सेल्समैन के मुताबिक रविवार को पवन शराब की दुकान की तरफ दिखाई भी नहीं पड़ा। सुबह सरसों के खेत में शव मिलने की जानकारी मिली है।
मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी मौत शराब के अधिक सेवन से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हकीकत सामने आ पाएगी। - राजेश कुमार, एसपी

पवन. फाइल फोटो।- फोटो : kishatwar news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें