फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला किशोर का शव

Mon, 09 Mar 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के तरनी गांव में रविवार भोर संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता किशोर का शव मिला। परिजनों ने शव देखा तो रोना-पिटना मच गया। रविवार भोर में ही परिजनों ने शव को फंदे से उतारा और बिना पुलिस को जानकारी दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

तरनी गांव निवासी दशरथ लाल राजगीर हैं। उनके तीन बेटों में दूसरे नंबर के 17 वर्षीय बेटे हरिश्चंद्र का शव रविवार भोर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। हरिश्चंद्र भी अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब रोज की तरह मां उठाकर बेटे को जगाने पहुंची तो उसका शव फंदे से लटकता मिला।
बेटे का शव देखकर वह बदहवास हो गई और चीखने लगी। शोर सुनकर परिवार व आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने शव को फंदे से उतरा और पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह का कहना है कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें