फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का फंदे से लटका मिला शव

Thu, 07 Mar 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
hanged
विज्ञापन
सरायअकिल (ब्यूरो)। इलाके के युसुफपुर गांव में बुधवार सुबह एक किशोरी की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। घर में फंदे से लटकता शव मिला। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।  बताया जाता है कि युसुफपुर गांव निवासी अंबर लाल मुंबई में काम करता है। गांव में उसकी पत्नी-बच्चे घर में रहते हैं।
विज्ञापन


अंबर की छह बेटियों में दो की शादी हो गई है। तीसरे नंबर की बेटी बबिता (16) का बुधवार की सुबह घर के भीतर धन्नी के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों का कहना है कि किशोरी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है। एसओ प्रदीप राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें