फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ससुर खदेरी नदी पुल के नीचे मिला नवजात बच्ची का शव

Sun, 21 Dec 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के मखऊपुर गांव स्थित ससुर खदेरी नदी पुल के नीचे शनिवार सुबह झोले के अंदर नवजात बच्ची का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर आई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मखऊपुर गांव स्थित ससुर खदेरी नदी पुल के समीप शनिवार सुबह बच्चे शौच करने गए थे। लौटने के दौरान पुल के नीचे मिट्टी में दबा एक नया झोला दिखाई दिया। उत्सुकतावश बच्चों ने मिट्टी हटा कर झोला खोला तो उसमें एक नवजात बच्ची का शव मिला। शव देखते ही बच्चों ने भाग कर मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी।
नवजात बच्ची के शव मिलने की जानकारी पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोग चर्चा कर रहे थे कि पास स्थित तिल्हापुर मोड़ बाजार में दर्जनों निजी अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित हैं। आशंका जताई कि कहीं अवैध रूप से लिंग परीक्षण कर भ्रूण हत्या की जा रही है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव पर लिपटी पॉलीथिन पर ताजा खून प्रतीत हो रहा था जिससे आशंका है कि शव को भोर में लाकर ठिकाने लगाया गया था। सूचना पाकर आई पुलिस ने मौके पर निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
इस संबंध में सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि फिलहाल तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पतालों और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मखऊपुर प्रधान पति अकील अहमद से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें