फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के जरैनी गांव में मंगलवार सुबह एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में आरोपी पति को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जरैनी निवासी मनराज यादव 108 एंबुलेंस सेवा में संविदाकर्मी है। इन दिनों उसकी तैनाती मिर्जापुर में है। करीब साल भर पहले उसकी शादी कोखराज के हथियाभीट निवासी विनोद कुमार उर्फ गेंदलाल यादव की बेटी साधना (22) के साथ हुई थी। मनराज के परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी।
पिछले कई दिन से मनराज गांव में ही था। सोमवार की शाम को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। रात में खाना खाने के बाद घर के सभी लोग अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। साधना भी अपने कमरे में चली गई। जबकि पति मनराज दूसरे कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन

सुबह काफी देर तर तक साधना सोकर नहीं उठी तो घर वालों ने उसे आवाज देकर बुलाया। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पति मनराज ने अंदर झांक कर देखा तो उसकी चीखें निकल गईं।
साधना का शव साड़ी के फंदे के सहारे फांसी पर लटक रहा था। घर में परिजन रोने लगे। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ देर बाद सरायअकिल कोतवाली पुलिस के साथ विवाहिता के पिता विनोद सिंह व मायके पक्ष के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। विवाहिता के पिता ने पति मनराज, सास, ससुर और ननद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी।
पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर सरायअकिल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें