फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाग में फंदे से लटका मिला भट्ठा श्रमिक का शव

Wed, 23 Apr 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
महेवाघाट के अंधावा गांव में बसंत लाल की मौत के बाद घटना की जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली के अंधांवां गांव में मंगलवार सुबह बाग में भट्ठा श्रमिक का शव फंदे पर लटका मिला। वह ईंट भट्ठा से अपनी पत्नी से मिलने ससुराल आया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ में परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


अंधावां का मजरा संवारे का डेरा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने बेटी रंजना की शादी वर्ष 2019 में खेरवा निवासी 36 वर्षीय बसंतलाल के साथ की थी। बसंतलाल की दो साल की बेटी है। इन दिनों रंजना मायके में ही है। बसंत सोमवार को ईंट भट्ठा में मजदूरी कर पत्नी व बच्चों से मिलने संवारे का डेरा आया था।
रात को खाना खाने के बाद बसंतलाल सो गया। सुबह जब परिवार वालों ने उसे चारपाई पर नहीं देखा तो सोचा कि दैनिक क्रिया के लिए गया होगा। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर बाग में पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका हुआ है। यह सुन रोते-बिलते परिजन बाग पहुुंचे। पुलिस नेे घटरनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी आ चुके हैं। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया। प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिजनों ने अब तक कोई आरोप भी नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें