फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिर्फ कागजों पर खींचा जा रहा खाका, धरातल पर नहीं उतर पा रहा विकास

Mon, 18 Sep 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विनोद कुमार
विज्ञापन
सिर्फ कागजों पर खींचा जा रहा खाका, धरातल पर नहीं उतर पा रहा विकास
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के विस्तारित इलाकों का मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना नहीं कर सकी उद्धार
- 12 करोड़ के प्रस्तावों पर अब तक बजट मिला न स्वीकृति, पिछले साल भी हुई थी अनदेखी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के विस्तारित क्षेत्रों को चमकाने के नाम पर सिर्फ कागजों में ही खाका खींचा जा रहा है। यह मोहल्लों अभी भी विकास के लिए तरस रहे हैं। इनके उद्धार के लिए पिछले साल शुरू की गई मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना भी फाइलों में ही दम तोड़ रही है।
करीब तीन साल पहले नगर पंचायत मंझनपुर को उच्चीकृत करके नगर पालिका परिषद का दर्जा दिया गया। इसी के साथ कोर्रा, बबुरा, असकरनपुर मगरोहनी, घना का पूरा, समदा, रामपुर बसोहरा, समदा, कोड़र, अहिरन का पूरा, हाजीपुर पतौना समेत करीब 30 गांवों को शामिल कर इसका दायरा बढ़ाया गया। विकास में काफी पिछड़े ऐसे ही इलाकों को चमकाने के लिए पिछले साल मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना शुरू की गई। पिछले साल ही विस्तारित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल और जल निकासी से जुड़े लगभग चार करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजे गए। यह फाइल शासन स्तर पर धूल ही फांकती रह गई और वित्तीय वर्ष बीत गया। नए वर्ष 2023-24 के अप्रैल में 4.83 करोड़ के विकास कार्यों फिर खाका खींचा गया। प्रस्ताव शासन को भेजे गए, लेकिन इसमें भी कुछ नहीं हुआ। इसी योजना के तहत लगभग 7.23 करोड़ से विकास की एक और कार्ययोजना जून में बनाई गई। यह फाइल भी शासन में स्वीकृति और बजट की राह देख रही है।
विज्ञापन


विस्तारित क्षेत्रों में विकास कार्य तो हो रहे हैं, लेकिन उस स्तर पर नहीं, जिसकी जरूरत है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से जनता को काफी उम्मीदें थीं। लगा था कि इसके धरातल पर उतरने के बाद विकास को रफ्तार मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
सीमा चौरसिया, सभासद, महात्मा गांधी नगर
-
नगर में शामिल होने के बाद भी विस्तारित इलाकों के हालात नहीं बदले। पेयजल की समस्या तक से निजात नहीं मिल पाई है। अब तक विकास के नाम पर महज कागजों पर प्रस्ताव बनाए गए। धरातल पर कुछ भी काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

विनोद कुमार, सभासद, कोर्रा

-
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत विस्तारित क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए इस साल दो बार प्रस्ताव भेजे गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति और बजट मिल जाएगा। इसके बाद विकास कार्य कराए जाएंगे।
अनूप राय, ईओ नगर पालिका परिषद, मंझनपुर

विनोद कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें