फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भाकियू ने जन समस्याओं पर आठ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

Fri, 19 Jun 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जन समस्याओं पर ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में हुई मासिक बैठक में विनोद कुमार राजपूत को नया जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया। बैठक के बाद यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं पर उप जिलाधिकारी को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय और तहसील अध्यक्ष यशवंत सिंह राठौर ने मांग करते हुए कहा कि एसबीआई चायल शाखा में ट्रेजरी चालान जमा करने की व्यवस्था बहाल की जाए। तिल्हापुर गांव में खराब नाली व नलकूप की मरम्मत कराने की मांग की गई। चरवा चौराहे पर सामुदायिक शौचालय निर्माण और जरैनी गांव में दाह संस्कार स्थल बनवाने की भी मांग उठाई गई।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि इन जनसमस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर गुलाम हसन, शिवशंकर पांडेय और सुमन देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें