फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चारों भाइयों का मिलन देख भावविभोर हुए दर्शक, श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

Sat, 24 Oct 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
श्री राम राज्याभिषेक के बाद चारों भाइयों की आरती करते भक्ति स्रोत संवाद
विज्ञापन
गुवारा तैयबपुर की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार रात चारों भाइयों के मिलन और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। भरत-राम मिलन का भावुक दृश्य देख दर्शक भावविभोर हो उठे। वहीं, श्रीराम के राज्याभिषेक के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

लीला प्रसंग के अनुसार, 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे, उनके साथ हनुमान जी भी थे। हनुमान जी ने सबसे पहले भरत को श्रीराम के आगमन की सूचना दी। यह समाचार मिलते ही भरत अपने आराध्य भाई से मिलने के लिए दौड़ पड़े और उनके चरणों में दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद चारों भाइयों का मिलन हुआ। एक-दूसरे को गले लगाते भाइयों का दृश्य देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। लीला के साथ ही रामलीला महोत्सव का समापन हो गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आकाश यादव, निर्देशक सुभाष चंद्र विश्वकर्मा, कंधई लाल राजपूत, इंद्रजीत मौर्य, डॉ. ज्ञान मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें