फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवक को अगवा कर हमलावरों ने किया मरणासन्न

Thu, 19 Sep 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मां के सामने युवक को अगवा कर हमलावर पीट कर घायल अवस्था में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी जाहिदा का आरोप है कि बुधवार को वह अपने छोटे बेटे अकरम (18) के साथ बाइक से शहर जा रही थी। बेनीपुर के समीप हमलावरों ने असलहा दिखाकर उनको रोेक लिया। इसके बाद युवक को जबरन अपने साथ लेकर चले गए। बेटे को बचाने के लिए वह शोर मचाने लगी। जब तब आसपास के लोग पहुंचते हमलावर फरार हो चुके थे। थोड़ी देर बाद बड़े बेटे के मोबाइल पर अकरम के घायल होने की सूचना मिली। परिजन आननफानन ताला बाजार के पास पहुंचे। जहां अकरम बेहोश मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें