फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हमलावरों ने प्रधान पर की फायरिंग, बांह में लगी गोली

Sat, 23 Aug 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद लोगों के साथ खड़ा प्रधान रोशनलाल। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र के पट्टी नरवर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात प्रधान पर हमलावरों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से प्रधान घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पट्टी नरवर गांव निवासी ग्राम प्रधान रोशन लाल पासी के अनुसार, रात करीब 12:15 बजे वह शौच के बाद घर के सामने लगे हैंडपंप पर हाथ धो रहा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने फायर कर दिया। गोली उसके हाथ में लगी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी सुनीता और भतीजा उदय सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पीएचसी मूरतगंज ले गई। हालत गंभीर होने पर प्रधान को जिला अस्पताल के बाद मोती लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आठ माह पहले हत्या के मामले में प्रधान गया था जेल
प्रधान रोशन लाल पासी पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है। 11 नवंबर 2024 को गनसरी गांव निवासी गुलफाम की गोली मारकर हत्या के मामले में उसे जेल भेजा गया था। दोनों के बीच कछार की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद था। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें