फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंजा वातावरण

Thu, 28 Sep 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा। देवीगंज बाजार में पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं काे श्रद्धालुओं ने बुधवार को विसर्जित किया। नौ दिनों तक पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने बप्पा को नाचते गाते विदा किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन


विसर्जन के पूर्व पंडाल में कन्या पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया। कन्याओं को रोली कुमकुम का तिलक लगाने के साथ भक्तों ने दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में विराजमान कर नगर भ्रमण कराते हुए कड़ा के कालेश्वर घाट ले जाया गया। यहां वैकल्पिक तौर पर तैयार किए गए गड्ढे में प्रतिमाओं का विसर्जन कर भगवान लम्बोदर से अपने परिवार की कुशलता के लिए मंगल कामना की गई। इस मौके पर समाज सेवी अरुण केसरवानी, उमेश पटेल, नीरज साहू, श्यामू अग्रहरि, नीरज साहू, अतुल अग्रहरि, प्रदीप साहू, उत्कर्ष साहू, पीयूष साहू, ऋषभ साहू, आर्यन , अश्मित समेत तमाम गणेश भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें