फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बच्चों और शिक्षकों ने देश को कचरामुक्त बनाने को ली शपथ

Thu, 28 Sep 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। नेवादा ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी और कंपोजिट विद्यालय कटैया में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुए। शिक्षकों और बच्चों को कचरा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी में प्रधानाध्यापक डाॅ. रामनेवाज सिंह और कंपोजिट विद्यालय कटैया में सत्य प्रकाश ने शिक्षकों और बच्चों को स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई। इसके अलावा जागरुकता रैली निकाली गई। इस बार नहीं चलेगा कोई बहाना, स्वच्छ भारत अभियान में सबको है हाथ बंटाना , स्वच्छता को अपनाएंगे धरा को खूबसूरत बनाएंगे , चलो सफाई की आदत डालो, गंदगी को कूड़ेदान में डालो जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बच्चों ने गांव में भ्रमण किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
शपथ ग्रहण के दौरान प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक डाॅ. राम नेवाज सिंह ने कहा कि स्वच्छता की पहल पहले खुद करनी चाहिए, फिर दूसरों को प्रेरित करना चाहिए। कंपोजिट विद्यालय के सत्यप्रकाश ने कहा कि लोगों को प्रत्येक वर्ष 100 घंटे स्वच्छता के लिए देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें