फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हाईवे के सर्विस लेन से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, चला बुलडोजर

Tue, 23 Dec 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू तहसील के त्रिलोकपुर गांव के पास हाईवे के सर्विस लेन के किनारे से अतिक्रमण हटाता बुलडोजर।
विज्ञापन
सिराथू। हाईवे के त्रिलोकपुर गांव के समीप फ्लाईओवर के पास सर्विस लेन से प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार अतुल कुमार वर्मा ने नाला निर्माण के लिए सुरक्षित भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सड़क का चौड़ीकरण किया गया है। साथ ही प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर के साथ छोटे वाहनों के आवागमन के लिए सर्विस लेन का निर्माण कराया गया है।
त्रिलोकपुर गांव के पास सर्विस लेन के किनारे नाला बनने के स्थान पर स्थानीय लोगों ने मवेशियों के बांधने के साथ ही मकान का निर्माण कर लिया था। जिसकी वजह से नाला निर्माण नहीं हो पा रहा था। इससे बरसात में जल भराव की समस्या बनी रहती थी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। जिस पर सोमवार को नायब तहसीलदार सैनी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचकर बुलडोजर से सात मकानों को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान लोगों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें