फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थांभा अलावलपुर गांव में छाया अंधेरा

Sun, 02 Oct 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्का पावरहाउस के थांभा अलावलपुर के उपभोक्ताओं की नवरात्र और दशहरा अंधेरे में बीतेगा। सप्ताह भर पहले फुंके ट्रांसफार्मर को विभाग ने बदला तो वह लगाते ही फुंक गया। महकमे के जिम्मेदारों ने ओवरलोड की बात कहकर ट्रांसफार्मर बदलने से हाथ खड़े कर लिए हैं।
विज्ञापन


थांभा अलावलपुर के उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराने के लिए विभाग ने 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा रखा है। सप्ताह भर पहले यह ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया। जानकारी होने पर जेई विपिन तिवारी ने 28 सितंबर को ट्रांसफार्मर बदलवा दिया। बदला गया ट्रांसफार्मर लगाने के कुछ देर बाद फुंक गया। इससे गांव में सप्ताह भर से अंधेरा कायम है। मामले की जानकारी गांव के सत्य नारायन, आफाक हुसैन, मान सिंह यादव आदि ने जेई को शिकायत की तो उन्होंने लोड बढ़ने के बाद ट्रांसफार्मर बदलवाने की बात कही। ऐसे में अब गांव के उपभोक्ताओं को नवरात्र और दशहरा अंधेरे में बिताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें