फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कारागार में बढ़ाई गई आतंकी की सुरक्षा, किया निरीक्षण

Sun, 09 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। हाई सिक्योरिटी के बीच जिला जेल में बंद आतंकी लजर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फार्मासिस्ट हर दिन उसका स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। हेड ड्यूटी कर्मी के भोजन टेस्ट करने के बाद ही आतंकी को खाना खिलाया जाएगा। आतंकी की सुरक्षा को लेकर 42वीं बटालियन के कमाडेंट/कौशाम्बी जेल के पर्यवेक्षण अधिकारी आरके श्रीवास्तव ने शनिवार को जायजा लिया। साथ ही जेल अधीक्षक अजितेश कुमार समेत अन्य कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

आतंकी लजर मसीह को जिला कारागार के जिस बैरक में रखा गया है, वहां चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेने के लिए आरके श्रीवास्तव दोपहर को जेल पहुंचे। उन्होंने निर्देशित किया कि आतंकी की हर दिन अस्पताल के फार्मासिस्ट या डॉक्टर से बीपी-सुगर समेत अन्य स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। इस दौरान पर्याप्त सुरक्षा कर्मी मौजूद रहें। किसी एक हेड ड्यूटी कर्मी को चिह्नित किया जाए, जो पहले खुद भोजन का स्वाद चखे, इसके बाद ही आतंकी को खिलाया जाए। उसे सिर्फ नहाने के लिए ही बैरक से बाहर निकाला जाए। शेष दैनिक क्रिया के सामान उसे बैरक में ही उपलब्ध कराया जाए। जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने बताया कि आतंकी को एक-एक शर्ट व टीशर्ट के अलावा एक जींस व एक लोवर उपलब्ध कराया गया है। वह स्वयं अपने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करते हुए आतंकी की गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें