फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पंजाब पुलिस को नहीं मिली ट्रांजिट रिमांड, अब कौशांबी जिला जेल की सेपरेट सेल में रहेगा आतंकी लजर मसीह

Fri, 07 Mar 2025 04:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

आतंकी लजर मसीह को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाने की भरपूर कोशिश की थी, लेकिन उन्हें नहीं मिल सकी।आतंकी लजर मसीह को कौशांबी जिला जेल के सेपरेट सेल में रखा गया है। 
विज्ञापन
आतंकी लजर मसीह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कौशांबी जिले के कोखराज थाना इलाके से बब्बर खालसा के आतंकी लजर मसीह की गिरफ्तारी के बाद रिमांड को लेकर यूपी व पंजाब पुलिस के बीच खींचतान लगी रही। पंजाब पुलिस ने आतंकी को ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद आतंकी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया, जहा इसे सेपरेट सेल में रखा गया है।

विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के सकाढ़ा तिराहा से गुरुवार की सुबह पकड़े गए आतंकी लजर मसीह को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाने की भरपूर कोशिश की थी, लेकिन उन्हें नहीं मिल सकी। आतंकी पंजाब के अमृतसर जिला कोर्ट से पेशी के दौरान फरार हुआ था। यही कारण था कि गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने उसे अपने साथ ले जाने के लिए कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। 

कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड को खारिज कर दिया है। कोखराज थाना पुलिस ने आतंकी को कोर्ट में पेश कराया। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आतंकी को जेल भेज दिया है। आतंकी लजर मसीह को कौशांबी जिला जेल के सेपरेट सेल में रखा गया है। कौशांबी जिला जेल में हाई सिक्योरिटी सेल और व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते ऐसे लोगों को सेपरेट सेल में रखा जाता है। यहां सिंगल बैरिक में आतंकी को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें