फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो वर्ग में तनाव, रुकवाया काम

Fri, 24 Nov 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
म्योहर। करारी कोतवाली इलाके के बंधुरी रसूलीपुर गांव में एक धार्मिक स्थल में निर्माण को लेकर दो वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन


हामिज,नसीम, वसीम, जाहिद आदि पूर्व बनी मस्जिद में नया निर्माण करवा रहे थे। जिसे लेकर पूर्व प्रधान मोहनलाल, लवकुश, संजय कुमार, राम भवन, विजय कुमार आदि ने विरोध किया। इसे लेकर तनाव के हालात बन गए। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर प्रमोद राम ने दोनों पक्ष से वार्ता की।

मोहनलाल का कहना था कि सप्ताह भर पूर्व जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई कराई गई थी। इस दौरान मस्जिद के दरवाजे के पास गांव स्थित फूलमती माता के मंदिर के अवशेष निकले थे। जिसे उसी में दबा दिया गया। हिंदू पक्ष मंदिर के अवशेष को खुदवा कर निकलवाने की बात कह रहा था। मिट्टी में दबे मंदिर के अवशेष निकले। अवशेष को मंदिर के स्थान पर रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


मोहनलाल ने यह भी बताया कि सात साल पहले भी निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और गांव के लोगों के समक्ष एक समझौता किया गया था। समझौते के तहत यह तय हुआ था कि न तो मंदिर बनेगा न ही मस्जिद। इसके बावजूद समझौते के दरकिनार कर निर्माण कराया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल राजस्व के अफसरों से जांच कराने तक निर्माण कार्य नहीं करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें