फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 22 करोड़ की लागत वाले 101 विकास कार्यों के टेंडर निरस्त

Fri, 05 Jul 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मंझनपुर में 22 करोड़ की लागत वाले 101 विकास कार्यों के टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। इन टेंडरों को डालने में ठेकेदारों ने नियमों को ताक पर रख दिया गया था। कई दिन चली जांच के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम ईओ ने यह कार्रवाई की। जल्द ही नए सिरे से टेंडर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में नाली, नाला, सड़क आदि के 101 विकास कार्य होने थे। करीब 22 करोड़ की लागत वाले इन कार्यों का टेंडर फरवरी में निकाला गया था। इसमें लगभग 400 से अधिक टेंडर डाले गए थे। टेंडर डालने वाले ठेकेदारों से बतौर सिक्योरिटी फिक्स्ड डिपॉजिट का प्रमाण पत्र लिया जाता है। इसमें ठेकेदारों को इस एफडी का मूल प्रमाण पत्र नगर पालिका में जमा करना चाहिए, लेकिन 101 कार्यों के टेंडर में ज्यादातर ठेकेदारों ने छायाप्रति लगाई थी। मार्च में टेक्निकल बिड खुलने के दौरान इसकी जानकारी ईओ प्रतिभा सिंह को हुई। नियमों की अनदेखी देख ईओ ने टेंडर खोलने पर रोक लगा दी थी। फिर लोकसभा चुनाव आ गया। इसके चलते टेंडर अटक गए। चुनाव बीतने के बाद इस मामले ने फिर जोर पकड़ा। जिस पर ईओ ने सभी पत्रावलियों की जांच कराई। ईओ ने बताया कि जांच के दौरान एफडी के प्रमाण पत्र की मूल प्रति की जगह छायाप्रति लगाकर ज्यादातर ठेकेदारों ने टेंडर भरे थे। यह नियमों के विपरीत है। इसलिए सभी टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। अब दो-चार दिन में नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। कुछ और कार्यों के प्रस्ताव लंबित हैं। प्राथमिकता के आधार पर नए कार्यों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

ऑनलाइन खरीदारी का व्यापारियों ने जताया विरोध

भरवारी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई ने बृहस्पतिवार को बैठक की। इसमें व्यापारियों ने ऑनलाइन खरीदारी का विरोध किया। जिलाध्यक्ष प्रवेश कुमार केसरवानी ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी में ग्राहक अक्सर ठगी के शिकार होते हैं। वहीं, दूसरी तरफ छोटे-छोटे दुकानदार तंगी का दंश झेल रहे हैं। व्यापारियों ने ऑनलाइन खरीदारी से दूरी बनाने की अपील की है। इस दौरान नगर अध्यक्ष वीरेंद्र केसरी, राजेश अग्रहरि, अखिलेश कौशल, कृष्ण चंद्र वैश्य सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें