फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल में सिर्फ 40 दिन ही मिली बिजली

Sat, 22 Aug 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी ब्लाक के सतहरगंज गांव के लोगों को दस साल में सिर्फ 40  दिन ही बिजली मिली है। पहले आंधी में तार और खंभे उखड़ गए थे। अब ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली गुल है। इसे लेकर गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति गुस्सा भी है। हालात यही रहे तो कभी भी लोगों का गुस्सा फूट सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि कौशाम्बी ब्लाक के सतहरगंज गांव का विद्युतीकरण वर्ष 2005 में हुआ था।

गांव में बिजली आई तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महीने भर गांव वालों ने बिजली का लाभ लिया। इसके बाद अचानक तेज आंधी-तूफान आया। इसमें तार और खंभे टूट गए। गांव के कुलदीप त्रिपाठी, राम नारायण, श्रीनाथ, छेदीलाल, बच्चालाल, संतलाल, रामप्रकाश, सत्यनारायण आदि ने बताया कि तार, खंभे टूटने की वजह से बिजली गुल होने की जानकारी तत्काल ही तत्कालीन एक्सईएन और जेई को दे दी गई थी। पर, उन लोगों ने ध्यान नहीं दिया।

ऐसे में परेशान ग्रामीण अभी तक बिजली बहाल कराने की कवायद में जुटे रहे। तकरीबन दस साल तक कड़ा संघर्ष करने और अंधेरे में रहने के बाद अभी दो महीने पहले टूटे हुए खंभों और तारों को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई थी। गांव वालों का कहना है कि इस बार भी दस दिन बाद ही ट्रांसफार्मर खराब हो गया। ट्रांसफार्मर में तेल की जरूरत है। इसके लिए ग्रामीण आए दिन अधिकारियों का चक्का काटते हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। मामले में एक्सईएन आरएन सिंह का कहना है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर को दुुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें