फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मवेशी के सामने आने से पलटा टेंपो, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-जौनपुरर हाईवे पर सोमवार देर रात मवेशी के अचानक सामने आने से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो के नीचे दबकर किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सांगीपुर निवासी देव कुमार द्विवेदी (17) देर रात सोमवार को वह प्रतापगढ़ से लालगंज लौट रहा था। लीलापुर के तिना दुबान के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अचानक मवेशी सामने आ गया। चालक के टेंपो संभालने से पहले ही वाहन पलट गया और देव उसके नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता की कोरोना काल में मौत हो चुकी थी। वह मां और छोटी बहन के साथ रहता था। वह कैटरिंग का काम करता था। लीलापुर एसओ वारिज कसेरा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें