फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज मेले का स्थान बदलने पर प्रदर्शन

Sun, 04 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
डीएम आवास का घेराव कर चरवा के मोहसनी गांव के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीण तीज मेले का स्थान बदलने से नाराज थे। डीएम ने पूछताछ के बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोबारा स्थान परिवर्तन नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा कैसे हुआ, इसकी वह जांच भी कराएंगे।
विज्ञापन


   मोहसनी गांव में हर वर्ष तीज व चौथ का मेला खलिहान की भूमि पर लगता था। इस बार भी खलिहान की भूमि पर मेला आयोजित कराने की तैयारी चल रही थी, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने साजिश के तहत स्थान परिवर्तन करते हुए मेले का आयोजन गांव के बाहर जंगल में नदी किनारे करा दिया। इससे गांव के लोग भड़क गए और वह ट्रैक्टर आदि वाहनों से सीधे डीएम आवास पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो डीएम ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा। इस मौके पर अनूप कुमार, विजय, प्रदीप कुमार, राजेंद्र, विरेंद्र, फूला देवी, सुमित्रा, जगरानी, रामऔतारी, इंद्रादेवी, केत्ती देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें