फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया किशोर डूबा, मौत

Sun, 30 Jun 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के भीखमपुर मेलाबाग में शनिवार को दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया किशोर गहरे पानी में समा गया। साथ रहे साथियों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से पीड़ित परिवार का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

भीखमपुर निवासी धनीप्रसाद किसान हैं। धनीप्रसाद के मुताबिक शनिवार दोपहर उनका बेटा छोटू (12) दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में समा गया। साथियों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह छोटू को बाहर निकाला। हादसे में छोटू की मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें